Top News

अलग अलग सड़क हादसे में आधा दर्जन बाइक सवार घायल

 


किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: बीते 24 घंटे में बहादुरगंज थाना क्षेत्र में हुए अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन बाइक सवार घायल हो गए है ।जिनमे से दो को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है ।बता दे की सोमवार शाम को बहादुरगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया ।घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहा उनका इलाज चल रहा है ।घटना के संबंध में स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया की शराब लोड ऑटो काफी तेज रफ्तार में जा रही थी उसी दौरान धोकर पाठ गांव के समीप बाइक को ठोकर मार दिया


हादसे के बाद नाराज लोगो ने ऑटो चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया है ।वही ऑटो से कई बोतल शराब बरामद किया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई जिसमे बाद मौके पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और उससे फिलहाल पूछताछ किया जा रहा है ।जबकि घायलों का इलाज बहादुरगंज अस्पताल में करवाया जा रहा है ।घायल दोनो युवक धोकर पाठ गांव के ही बताए जा रहे है जो की बहादुरगंज से घर जा रहे थे

वही एक अन्य घटना में तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकरा जाने की वजह से बाइक चालक बहादुरगंज निवासी निहाल का किशनगंज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही तीसरी घटना रविवार रात की है जब कन्हैया बाड़ी पुल के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिसमे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post