Top News

बिहार अध्यापक भर्ती 2023 नियमावली का शिक्षको ने किया विरोध

अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: अमौर- प्रखंड संसाधन केन्द्र अमौर में शिक्षकों का बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री अनवरत हक ने कहा हम सभी शिक्षक सरकार द्वारा लाये बिहार अध्यापक भर्ती 2023 नियमावली का विरोध करते है। प्रखण्ड प्रधान सचिव अरशद अमान ने कहा पूर्व से नियोजित शिक्षक साथियों को जब तक राज्य कर्मी का दर्जा नहीं दे देती है, सरकार बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ इस नियमावली का  विरोध करती रहेगी


मुख्य अतिथि राज्य प्रतिनिधि श्री धीरज कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों को टुकडों में बांटकर विद्यालय में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है।  एक ही कार्य के लिए अलग अलग वेतनमान शिक्षकों में असंतोष  पैदा करती है। यह अच्छी बात है कि सरकार योग्य शिक्षक भर्ती करना चाहती है किन्तु पुराने शिक्षकों के हितों का भी धयान रखना होगा। उन्हें  भी राज्य कर्मी में सामंजित करना होगा

अन्यथा विद्यालय में पठन पाठन की स्थिति गरबराई तो सरकार खुद जिम्मेदार होगी। बैठक के बाद सभी शिक्षकों ने  अन्य आठ सुत्री मांगों का ज्ञापन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा। बैठक  में प्रखण्ड अध्यक्ष परेष रंजन, एखलाक, सालेह अनवर, अंजर आलम प्रखण्ड सचिव जुबैर आलम श्री प्रसाद राम एंव अन्य शिक्षक शिक्षिका अपने विचार रखे।

Post a Comment

Previous Post Next Post