Top News

विभिन्न स्कूलों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। बता दें कि जिला शिक्षा पदाधिकारी व कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा पूर्णिया के दिशा निर्देश पर अमौर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित हुई जिसमें विभाग द्वारा विद्यालय में उपलब्ध कराई गई स्कूल डायरी निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। विदित हो कि शिक्षा विभाग द्वारा सभी प्रारंभिक विद्यालय के कक्षा 1 से 3 तक के छात्र छात्राओं के साथ अभिभावक व शिक्षक संगोष्ठी कराई गई इस दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने विद्यालय की साफ-सफाई विशेष रूप से नामांकन के लिए अभियान चलाने, क्षेत्र के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन पूरा करने पर विचार विमर्श किया


गया वही विद्यालय में उपलब्ध कराई गई स्कूल डायरी निशुल्क पाठ्य पुस्तक का भी वितरण अभिभावकों की उपस्थिति में की गई जिससे विद्यालय के छात्र छात्राएं उत्साहित नजर आ रहे थे। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बालूगंज में प्रधानाध्यापक जय मंगल कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक संगोष्ठी के आयोजन में पोषक क्षेत्र के अभिभावकों ने हिस्सा लिया जहां प्रधानाध्यापक जय मंगल कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार बुनियादी साक्षरता संख्या ज्ञान के लिए संचालित निपुण बिहार के तहत एक से 3 तक के छात्र छात्राओं को विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रही है

उन्होंने बताया कि कक्षाओं के छात्र छात्राओं के अभिभावकों के साथ साथ अलग-अलग माह में अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम होगा। संगोष्ठी को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक मुक्ता माहीवाल दीपक कुमार शाहबाज अनवर का योगदान रहा संगोष्ठी में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष वार्ड सदस्य रजिया बेगम वार्ड पंच सिता देवी अभिभावक राजेंद्र मंडल महेश लाल रमा देवी विमला देवी सुनील राम गुड़िया देवी आशा देवी सरिता देवी अभिभावक गण मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post