कुरसेला/सिटी हलचल न्युज
कटिहार। कुरसेला थाना क्षेत्र एसएच 77 सड़क पर डुमरिया चौक के समीप असंतुलित होकर आटो पलटने से ओटो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आटो सवार सब्जी व्यापारी धमदाहा से सब्जी खरीदने के लिए कुरसेला हाट आ रहा था
इसी क्रम में डुमरिया महंथ स्थान के निकट सड़क पर सुख रहे मक्का पर ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। घटना से अफरा तफरी मच गई। सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को टोटो से कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया
जहां काली चक पूर्णिया निवासी सुदर्शन यादव 45 वर्ष, रीता देवी 40 वर्ष, फूलो देवी 45 वर्ष धमदाहा निवासी का चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर तीनों घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि आटो पर लगभग एक दर्जन लोग सवार थे। आंशिक को चोटे आई जिन्होंने निजी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया गया।



Post a Comment