पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
सोशल मीडिया पाकिस्तान का गुणगान गाने वाले और भारत के विरुद्ध आग उगलने वाले पूर्णियाँ के एक युवक को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक बेलौरी बेंगवाबाद कालीगंज निवासी रोनी अहमद उर्फ शकील अहमद है, जिसने पप्पू यादव के फेसबुक पेज पर पाकिस्तान जिंदाबाद और अब हिंदुस्तान बनेगा पाकिस्तान लिखकर पूर्णियाँ में हड़कंप मचा दिया। वहीं हिन्दुतान के बारे में गलत लिखने पर कई लोगो ने आपत्ति भी दर्ज की मगर चैटिंग के माध्यम से सभी को गलत जवाब भी दे रहा था
वहीं हिंदुस्तान के बारे में आग उगलने पर तेजी से आरोपी का पोस्ट वायरल होने लगा जिसके बाद यह पोस्ट पूर्णियाँ पुलिस के पास पहुँच गई। मामले के गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने मामलें की जाँच की। वहीं आरोपी युवक के घर पुलिस के पहुँचने पर पुलिस को बरगलाने के लिए रोनी अहमद उर्फ शकील अहमद ने अपने फेसबुक एकाउंट के हैक होने की बात बताई। वही इस मामले को टेक्निकल टीम के सुपुर्द किया गया, जिसके बाद यह साबित हुआ कि युवक का कोई एकाउंट हैक नहीं हुआ है, बल्कि उसने खुद लिखा है और इससे पूर्व भी कई बार भारत विरोधी पोस्ट कर चुका है
सारे सबूत मिलने के बाद सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बेलौरी बेंगवाबाद कालीगंज निवासी रोनी अहमद उर्फ शकील अहमद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस में उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया। सर्च के दौरान उसके मोबाइल से कई आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी मिला है। वहीं अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि रोनी अहमद किसके संपर्क में था और किसके कहने पर भारत विरोधी पोस्ट लिख रहा था। फिलहाल युवक को जेल भेज दिया गया है।वहीं आपको बता दे कि पूर्णियाँ सीमावर्ती इलाका है,जहाँ पीएफआई से लेकर अन्य राष्ट्रविरोधी संगठन युवाओं को बरगला रहा है। अभी 2 दिन पूर्व ही NIA पूर्णियाँ में छापेमारी कर वापस गई है। वही इस कांड के बाद एकबार फिर सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई है।



Post a Comment