पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव
पूर्णियां: बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सह राजद के वरिष्ठ नेता प्रोफ़ेसर आलोक कुमार ने बयान जारी कर माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अंतरराष्ट्रीय महिला ओलंपिक खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष, 38 अपराधिक मामलों के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश का स्वागत किया है। साथ ही अविलंब गिरफ़्तारी की माँग की है । ज्ञात हो कि गत तीन माह से ओलंपिक खिलाड़ियों द्वारा बृज भूषन शरण सिंह के उपर प्राथमिकी दर्ज करने की माँग उठायी जा रही थी
गत एक सप्ताह से दिल्ली के जंतर -मंतर पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक विजेता विनेश फोगाट , साक्षी मलिक एवं बजरंग पूनिया के नेतृत्व में धरणा कार्यक्रम चल रहा है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश निर्गत किया है। प्रोफ़ेसर आलोक ने कहा कि बोत माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी कई महीनों से अपने भाजपा सांसद को बचाने के चुप्पी साधे हुए थे । प्रधानमंत्री जी देश के इन बेटियों के साथ पदक जीतने के बाद मन की बात तो करते हैं लेकिन उनके यौन उत्पीड़न के मामले पर मन की बात में चुप्पी साध लेते हैं
प्रोफ़ेसर आलोक ने कहा कि भारत के हरियाणा, पंजाब ,उत्तर प्रदेश एवं झारखंड जैसे राज्य के कृषक समाज से आने वाले परिवारों के बेटी एवं बेटे ने विभिन्न क्षेत्रों में ओलंपिक पदक जीतकर लगातार देश का सर ऊँचा किया है । इन किसान परिवार से आने वाले खिलाड़ियों को राजनीति एवं जातिवादी मानसिकता से प्रेरित लोग तरह -तरह से प्रताड़ित एवं अपमानित कर रहे हैं । खेल संघों पर भी भाजपा एवं RSS के लोगों ने कब्ज़ा जमा कर इस तरह का कूकृत्य कर रहे हैं, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अवसर प्राप्त नहीं हो रहा है ।



Post a Comment