Top News

पूर्णियाँ में पुलिसवाले के घर 10 लाख नकद सहित 8 लाख के जेवर चोरी

पूर्णियाँ /सिटी हलचल न्यूज़ 

पूर्णियां: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा चांदी कठुआ रेलवे गुमटी के समीप चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने बन्द घर का ताला तोड़कर 10 लाख नगद समेत 8 लाख के सोने चांदी की आभूषण की चोरी कर ली है। चोर कीमती कपड़े के साथ साथ कीमती समानों पर अपना हाथ साफ किया है। मामले में पीड़ित गृह स्वामी सुरेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि वे गया


जिले में पीटीसी 544 में कार्यरत है। 4 दिन पहले उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। जानकारी मिलने पर उनकी पत्नी बच्चे घर बंद कर देखने के लिए गया आये थे।उन्होंने बताया कि गया से पूर्णियाँ शनिवार की अहले सुबह अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है। किसी तरह हम लोग घर के अंदर प्रवेश किए तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है

वहीं उन्होंने बताया कि घर में बेटी की शादी के लिए 10 लाख नगद सहित आठ लाख की सोने व चांदी के आभूषण रखे हुए थे जिसे अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है।उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मुफस्सिल पुलिस को दिए मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है,बरहाल इस तरह की चोरी से आसपास के लोग सख्ते में है।

Post a Comment

Previous Post Next Post