पटना/सिटी हलचल न्यूज़
फुलवारीशरीफ थाने के एम्स गोलंबर के निकट पुलिस ने तीन दो डांसर युवती समेत तीन तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 18 बोतल अंग्रजी शराब बरामद किया गया है और एक कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी एम्स गोलंबर के पास एक अल्टोकार में दो युवती और एक युवक शराब की होम डिलीवरी करने पहूंच रहे हैं
इस सूचना पर पुलिस गश्ती गाडी पहूंच गयी । जैसे ही अल्टोकार पहूंची तो पुलिस ने रोका । और कार की तलाशी ली । कार के अंदर एक बैग में 750 एमएल के जाॅनी वाकर 17 बोतल और एक बोतल स्काॅच का अंग्रेजी शराब बरामद किया । इस मामले मेें पुलिस ने रोसडा के रहने वाले अभिज्ञान राय
उड़ीसा भुनेश्वर की रहने वाली अंजली प्रधान और पुरी की रहने वाली मधु स्मिता को गिरफ्तार किया है। थानेदार सफीर आलम ने बताया कि दो युवती डांसर है। यह लोग उडीशा और पश्चिमी बंगला से शराब लाकर पटना के विभिन्न क्षेत्रों में डिलीवरी करते है। पुलिस इन लोगों से पूछ ताछ कर रही है।



Post a Comment