किशनगंज/इमरान हाशमी
नगर पंचायत कार्यालय बहादुरगंज के सभागार में मुख्य पार्षद श्रीमती सेहरा तहसीन की अध्यक्षता में नप बोर्ड की मासिक बैठक सम्पन्न हुई, मानसून पूर्व शहरी क्षेत्रों के नालों की उड़ाही, जल निकासी, वार्ड संख्या 07 अंतर्गत रजिस्ट्री आफिस के निकट बने पार्क का जीर्णोद्धार और तालाब का सौंदर्यीकरण, खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने, जल नल योजना
प्रधानमंत्री सबके लिए आवास योजना के लाभुकों के बैंक खाते में भुगतान को लेकर स्थलीय निरीक्षण और जीओ टैग, आधार कार्ड बनाने को लेकर नए काउंटर खोलने सहित अन्य समस्याओं पर विशेष चर्चा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकुर्रहमान, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुलाजिम हुसैन
पार्षद बन्टी सिन्हा, शितुल सिन्हा, आफताब आलम, असरारुल हक, विरेन्द्र ठाकुर, शाहबाज अनवर, संजय कुमार, अबू सालिम, मोहसिन आलम, पार्षद प्रतिनिधि प्रिंस आजम, साजिद आलम, मो नईम, आज़ाद आलम, प्रधान लिपिक फुल कुमार, जेई द्वय वसी रेजा व शादान फैजी, सीएलटीसी सरोज कुमार सहित अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।



Post a Comment