मुरलीगंज /सिटी हलचल न्यूज़
मधेपुरा : मुरलीगंज-भलनी रोड में नहर पुल के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दो बाइक सवार छह बदमाशों ने एक किराना दुकानदार युवक को गोली मारकर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। बदमाशों की गोली से घायल युवक की शनिवार को पूर्णिया में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि गंगापुर पंचायत वार्ड तीन भलनी गाँव निवासी सच्चिदानंद साह के पुत्र गुड्डू कुमार (22) को शुक्रवार की बदमाशों ने गोली मार दिया। बेखौफ बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर चार से पांच राउंड हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। कुछ देर के लिए गाँव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। गोली लगने से घायल गुड्डू को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के बाद हायर सेन्टर रेफर कर दिया
एम्बुलेंस बाहर रहने के कारण पुलिस वाहन से गुड्डू को
पूर्णिया ले गया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई बिट्टू ने बताया कि दो बाइक पर सवार छह की संख्या में बदमाश दुकान पर आया। और मेरे भाई से कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद बदमाशों हथियार दिखाकर दुकान से खिंचकर बाहर निकाल पेट में गोली मार दिया। साथ हीं हवाई फायरिंग भी किया। उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ साल पूर्व नहर पुल के पास अपने जमीन पर दुकान खोले हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने ताबड़ तौर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकला। घटना से पुलिस को खोखा भी बरामद हुआ
मृतक की मां मीरा देवी और छोटा भाई बिट्टू कुमार ने बताया किसी से कोई आपसी दुश्मनी नही थी। इधर घटना के बाद से पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छानबीन तेज कर दिया है। लेकिन अभी तक पुलिस का हाथ खाली है। इधर गुड्डू के मौत की खबर सुनते हीं परिवारजनों में मातमी माहौल गमगीन हो गया है। परिवार के लोग डरे और सहमे हुए हैं। घटना के बाद से गाँव में दहशत व्याप्त है। वही थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि छानबीन की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment