Top News

जोरगामा पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण शुरू

मुरलीगंज संवाददाता 

जोरगामा पंचायत में शुक्रवार को ठोस एवं तरल कचरा अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्लुएम) लोहिया स्वच्छ बिहार द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। बीडीओ अनिल कुमार, मुखिया जितेंद्र कुमार उर्फ टुनटुन साह ने हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शा और पैदल रिक्शा को पंचायत के विभिन्न वार्डों में रवाना किया। पैदल रिक्शा 12, एक ई-रिक्शा और 29 स्वच्छता कर्मी को डोर टू डोर कचरा संग्रह के लिए लगाया गया है। शुक्रवार को जोरगामा पंचायत सरकार भवन परिसर में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया


बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि अभी तक प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायतों में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण संचालित हुआ है। बहुत जल्द शेष सभी पंचायतों में भी लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण कार्यारंभ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के तहत प्रत्येक परिवार को घर का कचरा संग्रह करने के लिए हरा और नीला रंग का डस्टबिन दिया जाएगा। जिसमें सुखा और गीला कचरा अलग अलग डस्टबिन में रखा जाए। और प्रत्येक वार्ड में लगाए गए

स्वच्छता कर्मी डोर टू डोर पैदल रिक्शा से कचरा संग्रह करेंगे। इस दौरान मुखिया जितेंद्र कुमार उर्फ टुनटुन साह ने कहा कि पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। मौके पर प्रखंड समन्वयक स्वच्छता मुकेश कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक रोहित कुमार, उपमुखिया अमित पासवान, सुरेंद्र यादव, मनोज मंडल, गोलडु यादव, प्रियव्रत पासवान, सोभन ऋषिदेव, रमेश कुमार सहित दर्जनो लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post