कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में स्थित गेराबारी बाजार में सब्र वह बरकतों की बारिश वाले महीना माहे रमजान के पांचवें दिन जुम्मे की अलविदा की नमाज अदा की गई। इस जुम्मे की नवाज में वार्ड पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू ने शामिल होकर अपने वार्ड संख्या 6 सहित समस्त कोढ़ा नगर पंचायत के आम जनों के दिए अमन चैन की दुआ मांगी।
साथ ही हिंदू मुस्लिम भाईचारे के प्रतीक पर्व ईद को शांति में माहौल में सफल होने को लेकर अपील की। वही मस्जिद के पेश इमाम शकील अख्तर, मोईजीन, मोहम्मद अशफाक, मस्जिद के जिम्मेदार मोहम्मद इलियास, मोहम्मद वाहिद उर्फ राजा, अन्य मुस्लिम समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों ने शांति पूर्वक नमाज अदा कर कोढा नगर पंचायत की हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे सौहार्द के प्रतिक ईद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में बनाने की अपिल की।


Post a Comment