Top News

रमजान के आखिरी जुमे को लेकर मस्जिदों में उमड़ी लोगों की भीड़

बैसा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के लिए प्रखंड क्षेत्र के जामा मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग जुटे। सभी ने परिवार के सुख-समृद्घि व विश्व शांति की कामना की। अलविदा जुमा की नमाज जामा मस्जिदों में पहले से तैनात इमामों ने पढ़ाई। अलविदा जुमा के बाद अब ईद की खुशियां शनिवार को बिखरेंगी।रौटा जामा मस्जिद के अलावे प्रखंड क्षेत्र के सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने लोगों की भीड़ उमड़ी। जामा मस्जिद सहित सभी जगह पुलिस बल कानून व्यवस्था बनाने तैनात रहा। रमजान का महीना 24 मार्च को आरंभ हुआ था


भीषण गर्मी के बीच वर्षों बाद पड़े इस लंबे रोजे के बावजूद धार्मिक श्रद्घा,भावना से छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग पीछे नहीं हैं। रमजान के महीने में अलविदा जुमा की नमाज का विशेष महत्व है। रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार के बाद ईद का पर्व मनाया जाता है। अलविदा जुमा का रमजान के महीने में कितना महत्व है। इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि रौटा जामा मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा जुमा का नमाज अदा करने बड़ी संख्या में मुस्लिम जुटे। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मो कैसर  ने सभी को अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। उन्होंने सभी के लिए परिवार की सुख-समृद्घि, सामाजिक एकता, सांप्रदायिक एकता व विश्व शांति की कामना की

मौलाना कैसर इमाम ने सभी को नेक रास्ते पर चलने का आह्वान किया। जामा मस्जिद के अलावा प्रखंड क्षेत्र के सभी मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा  करने लोगों की भीड़ उमड़ीं। वहीं आज  ईद की खुशियां मनाई जाएंगी। इसके लिए तैयारियां भी पुर्ण हो गई हैं। हर घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाएंगे तथा सेवईयों की बिक्री भी बढ़ गई है। इसके अलावा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए नए-नए परिधान खरीदे हैं।   ईद को देखते हुए बच्चों में  उत्साह देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post