कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा नगर पंचायत में भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पंचायत के गेराबारी बाजार में शीतल जल लोगों को उपलब्ध हो जिसकी सुविधा हेतु इस तपती धुप में गुजरते हुए आम राहगीरों के लिए मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने शीतल शुद्ध पेयजल केंद्र का फीता काट कर शुभारंभ किया। साथ ही नगर पंचायत के लोगों से अपील है किया की ठंडा जल का सेवन केंद्र पर पहुंचकर कर भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल जल सेवन अवश्य करें जो कल इस सुविधा का शुरूआत की शुभारंभ के साथ कर दी गई है।
वही उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद रंजना राजन, वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद पिंटू चौधरी, वार्ड नंबर आठ के वार्ड पार्षद मोहम्मद मुजम्मिल अंसारी, वार्ड नंबर 10 के वार्ड पार्षद विमल पासवान, समाजसेवी मणि भूषण दास ,समाजसेवी विकास पासवान ,सुनील पासवान ,संजीव चौधरी, दीपक सहनी, बाबुल पासवान ,धर्मेंद्र मालाकार, सुखिया मालाकार ,नीरज चौरसिया ,वीरेंद्र ऋषि, विकास शर्मा ,मोहम्मद नौशाद के साथ काफी संख्या नगर पंचायत कोढा के समाजसेवी मौजूद थे।


Post a Comment