Top News

विधायक प्रतिनिधि ने फलका के भंगहा पहुंचकर अग्निपीड़ित को दी राहत सामग्री



कोढ़ा/ शंभु कुमार 


बीते गुरुवार को फलका प्रखंड के भंगहा पंचायत के वार्ड संख्या-16 कॉपरेटिव गुदाम समीप अगलगी की घटना में तीन परिवार के चार घर जलकर राख होने की सूचना को लेकर शुक्रवार को कोढ़ा विधायक प्रतिनिधि गौरव कुमार भंगहा गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और अपना निजी कोष से कुछ खाद्य सामग्री व बर्तन 


वितरण किये। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ने कहा की यह बहुत ही दुःखद घटना है होनी को कौन टाल सकता है।उन्होंने पीड़ित परिवार को इस दुःख की घड़ी में हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।साथ ही आमजनों से खाना बनाने या आग से सबंधित अन्य कार्यों को करने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील किया।वही इस कार्य हेतु मंडल महामंत्री रमन झा ने आभार व्यक्त किया।इस मौके पर प्रमुख दीपशिखा सिंह,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष परमानंद शर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि कंचन कुमार,मुखिया प्रीति पटेल, पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल,समिति सदस्य अनिता देवी, मनोज मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post