Top News

बेटी का रिश्ता लेकर गए पिता सड़क दुर्घटना में गंभीर 2 अन्य घायल

कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कबीर मठ के समीप रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, तीनघड़िया निवासी दयानंद मंडल (38) अपने दामाद के साथ भागलपुर जिले के एकचारी गांव अपनी छोटी बेटी के लिए रिश्ता देखने गए थे। वहां से लौटने के दौरान कुर्सेला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में दयानंद मंडल, सौदागर मंडल (26) निवासी भागलपुर तथा सूरज कुमार (27) निवासी लोकमानपुर, भागलपुर शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कुर्सेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
दयानंद मंडल ने बताया कि हादसे में उनका पैर टूट गया है, जबकि उनके दामाद के सिर में गंभीर चोट आई है। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत को देखते हुए चिकित्सक डॉ. मेराजुल ने बताया कि तीनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद सौदागर मंडल और सूरज कुमार को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post