कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा थाना क्षेत्र में वार्ड ललन भगत संख्या 6 में नहर के निकट गेराबारी कटिहार मुख्य मार्ग के समिप एक दुकान में भीषण आग लग गई। बताया जाता है कि नहर के निकट बोरे के कारोबारी ललन भगत के दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई ।
आग की लपटे इतनी भयावह थी की आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाने हेतु अथक प्रयास किया गया लेकिन तब तक उनकी दुकान को जला चूकी थी ।वही पास के दो दुकानों भी जलते जलते बच गई । वार्ड पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू ने मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से दमकल विभाग को सूचना दी ।तब जाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका ।वही पिडित दुकानदार से मिलकर वार्ड पार्षद ने सांत्वना देकर ढांढस बढ़ाते हुए हर संभव मदद करने की बात कही।वही इस अगलगी की घटना में दो से ढाई लाख का नुक़सान बताया जा रहा है।


Post a Comment