Top News

कैसे होगी सूबे में पुर्ण शराबबंदी , छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर हमला



कोढ़ा/शंभु कुमार 



    कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत कोलासी पुल के समीप आदिवासी समुदाय में उत्पाद विभाग की टीम शराब की गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी करने गयी । जिसमें कि ग्रामीणों के साथ उत्पाद विभाग के पुलिस के बीच झड़प हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक शादी समारोह था जिसमें सभी ग्रामीण शामिल हुए थे। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम शराब की छापामारी हेतु शादी समारोह में पहुंचकर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर चली गई। जिसके बाद ग्रामीणों अतिआक्रोशित होकर उत्पाद विभाग के टीम पर हमला कर दिया। 


सभी ग्रामीण कोलासी कटिहार मुख्य सड़क मार्ग पर पुल के समीप हंगामा करने लगे। हंगामा स्थल पर कोलासी पुलिस प्रभारी शैलेश कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर रहे थे। इसी दौरान पुनः उत्पाद विभाग की टीम पहुंचकर ग्रामीणों के ऊपर लाठी डंडे बरसाने लगे जिसमें कई महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए। उसके बाद ग्रामीण उग्र होकर उत्पाद विभाग की टीम के ऊपर पथराव शुरू कर दिया । जिसमें कि एएसआई अरबिन्द कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका की इलाज कटिहार सदर अस्पताल में किया गया ।

स्थिति को बिगड़ते देख उत्पाद विभाग की टीम घटनास्थल से जान बचाकर भाग निकले। पथराव में उत्पाद विभाग की दो गाड़ी के शीशे भी टूट गए। घटना की खबर मिलते हीं कोढ़ा थाना प्रभारी रूपक रंजन सिंह,  इंस्पेक्टर अनमोल कुमार एवं कई थानों से पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामला को शांत कराया। इस पथराव में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।वही इस घटना को लेकर उत्पाद अधिक्षक ने भी पुष्टी कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post