Top News

ईद खुशियों का त्योहार है , यतीम, गरीब व मसाकिन को भी शामिल करें: मास्टर मुजफ्फर इस्लाम

किशनगंज/इमरान हाशमी

सिटी हलचल न्यूज़:  मास्टर मुजफ्फर इसलाम ने आमजनों से कहा कि ईद की खुशी में गरीब गुरबा व मसाकिन को भी शामिल करें। रमजानुल मुबारक के आखरी असरे के खास मौके पर खुसुशी बातचीत में उन्होंने कहा कि आज 28वां रमजान है दो तीन दिनों में हमलोग ईद उल फितर मनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अल्लाह पाक का एक खास महीनों में से एक महीना है जो रमजान में रोजों के बदले एक बड़ा इनाम है


ईद का माना खुशी होता है या खाने पीने की तरफ फिर से रूजु होना ईद के इस खास मौके पर हर मुसलमान का यह फर्ज बनता है कि वह अपने आस परोस के सभी गरीब बेवा, मसाकिन का भी ख्याल रखें, ताकि उन सभी का भी अच्छा से ईद मन सके और उनके चेहरे पर भी ईद की खुशी झलके। आगे उन्होंने कहा कि हर मुसलमान अपने ईद में गरीबों को भी शामिल करें  अल्लाह पाक उसको उसका बेहतर

अजर देगा अपने माल दौलत का जकात 2.5% हिस्सा निकाल कर गरीबों व जरूरतमंदों और मदारिसों में तकसीम करें। श्री मुजफ्फर ने कहा कि मुल्क के मौजूदा हालात को देखते हुए मुसलमान आपस में भाईचारा और मोहब्बत कायम करें और तालीम पर खासतौर से ध्यान दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post