Top News

पूर्णियाँ में परमान नदी में डूबकर 3 बच्चों की मौत

बायसी/मनोज 

पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के आसजा मोबय्या पंचायत के परमान नदी में डूबने से आज दोपहर 3 बच्चों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि सभी बच्चें रोजाना की तरह मवेशी का चारा लेने नदी के पार गए थे। वापस आने के क्रम में सभी नदी में नहाने लगे


अचानक एक बच्चें का पाव फिसलने के बाद एक दूसरे को बचाने में तीनों बच्चे की डूबकर मौत हो गई। मृतक में फरेदी खातून (13 वर्ष) पिता अख्तर हुसैन, आफरीन (10 वर्ष) पिता जुल्फिकार और नबाब आलम (8 वर्ष) पिता नजमुल होदा शामिल हैं। सभी पंचायत के वार्ड 11 के निवासी हैं

वहीं घटना की सूचना पर ग्रामीण स्थानिय मछुवारे के सहयोग से बच्चों की तलाश की और आधे घंटे में सभी का शव बरामद कर लिया गया।घटना की सूचना पर बायसी पुलिस मौके पर पहुँच कर शव की माँग कर रहे है, मगर परिजन रमजान का हवाला देकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post