Top News

किशनगंज में लाखो रुपए के भारतीय और विदेशी मुद्रा के साथ आधा दर्जन लोग धराये

किशनगंज /सिटी हलचल न्यूज़

सदर थाना पुलिस ने फरिंगोला चेकपोस्ट में चेकिंग के दौरान एक कार से लाखो रुपए मूल्य की यूएई करेंसी , 37 लाख रुपये भारतीय नोट व विदेशी शराब की दो बोतल बरामद किया है ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है ।हिरासत में लिए गए  दो व्यक्ति भारत व दुबई में होटल के कारोबारी है. पुलिस ने इनके पास से दुबई का गोल्डन कार्ड भी बरामद किया है ।बता दे की पुलिस ने डब्लूबी 20 बीडी 033 नंबर की कार को भी भी जब्त किया है


हिरासत में लिए गए जियाउर रहमान ने बताया की वो बरामद रूपया सिलीगुड़ी से कोलकाता ले जाया जा रहा था. दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनगंज के रास्ते गोल्ड की तस्करी की जाने वाली है. सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई. बंगाल से सटे फरिंगोला व रामपुर चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान को तेज कर दिया गया. एसडीपीओ गौतम कुमार, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, अवर निरीक्षक कुणाल कुमार पुलिस टीम के साथ फरिंगोला चेक पोस्ट पहुंचे और चेकिंग शुरू की गई गई तभी एक ब्लैक कलर के कार को रुकवाया गया। कार तलाशी के दौरान विदेशी करेंसी व भारतीय रूपये बरामद होने के बाद पुलिस की भी आंखे खुली की खुली रह गई


जहा से सभी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी राजन कुमार भी सदर थाना पहुंचे।फिलहाल पुलिस पुरे मामले के जांच में जुटी हुई है और जांच के बाद ही बयान देने की बात कही जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी सूचना दी गई है। जांच के बाद ही पता चलेगा की इतने बड़े पैमाने पर भारतीय और विदेशी मुद्रा लेकर ये लोग कहा और क्यों जा रहे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post