मुरलीगंज संवाददाता
बीएल इन्टर स्कूल में शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता विषय पर क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड सहित कुल 12 विद्यालयों के 24 छात्र-छात्रा शामिल हुआ। जिसमें आनंदी प्रसाद काॅलेजेट हाई स्कूल प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय आमारी द्वितीय और बीएल इन्टर स्कूल तृतीय स्थान प्राप्त किया। बताया गया
कि वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए 8वीं से दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी (क्वीज) प्रतियोगिता आयोजित कराया गया है। जो प्रखंड से जिला और राष्ट्रीय स्तर पर संपन्न किये जाएंगे। जिसमें बैंकिंग, वित्तीय क्षेत्र, अर्थव्यवस्था और जी20 आदि से संबंधित विषय शामिल हैं
आयोजित क्वीज प्रतियोगिता का सफल संचालन एसबीआई मधेपुरा एलडीएम टीम के द्वारा किया गया। छात्रों के गाइड शिक्षक के रूप में सुनिल कुमार, रजनीश कुमार, मृत्युंजय कुमार, प्रदीप कुमार, अनिता साहा, उमेश कुमार, प्रभाकर कुमार, नवीन कुमार, आशुतोष कुमार, सुशील कुमार मौजूद रहे।



Post a Comment