Top News

स्मैक तस्कर राणा को स्मैक मुहैया कराने वाला रूपेश गिरफ्तार ,गया जेल

रूपौली /सिटी हलचल न्यूज़ 

पूर्णियां : धमदाहा अनुमंडल के  स्मैक तस्करी के सरगना रूपौली बस्ती के  राणा यादव के गिरफ्तारी के बाद पुलिस स्मैक तस्करी का नेटवर्क समाप्त करने में जुट गई है ।बताते चले कि स्मैक तस्कर राणा को रूपौली पुलिस ने  गत मंगलवार को 15 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर )के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है


राणा ने पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान स्मैक(ब्राउन शुगर )उपलब्ध करवाने  वाले में धमदाहा थाना क्षेत्र के रूपेश कुमार का नाम बताया था ।उसके बाद रूपौली पुलिस ने उक्त मामले में रूपेश को नामजद अभ्युक्त बनाया था ।तस्कर राणा यादव ने पुलिस के पूछताछ में तस्करी में शामिल अपने एक दर्जन दोस्तो के नाम का भी खुलासा किया था

रूपौली पुलिस ने स्मैक तस्कर राणा के निशानदेही पर गुरुवार को धमदाहा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर धमदाहा वार्ड संख्या 1 के रूपेश कुमार राय को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हांसिल की है ।मामले के बावत रूपौली थानाध्यक्ष महादेव कामत ने बताया कि गिरफ्तार अभ्युक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जारहा है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post