पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
मोटरसाइकिल चोरी पर लगाम लगाने के लिए जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरों के विरुद्ध की गई बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मरंगा थाना -03, सदर थाना -06, एवं मुफस्सिल थाना -02 कुल -11 मोटरसाइकिल के साथ मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सात (07)सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थाना अंतर्गत साहनी टोला में छापेमारी करते हुए पुलिस ने एक (01) अभियुक्त को दो (02) चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।वही सदर थाना अंतर्गत रात्रि गस्ती के क्रम में सूचना मिली अब्दुल्ला नगर वार्ड नंबर 42 थाना सदर के एक व्यक्ति का ग्रिल तोड़कर चार मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी
सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गस्ती को सघन गस्ती प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में जी पोद्दार रोड पर एक सुनसान जगह पर बोरिंग वाले घर में चार मोटरसाइकिल को चालू अवस्था में बरामद किया गया। इसी बीच पुलिस के द्वारा घात लगाकर सभी मोटरसाइकिल को लेने के लिए आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगे,तभी दो व्यक्ति दो अन्य मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां आया
जैसे ही उन लोगों की नजर पुलिस अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी कर रही है।इसी प्रकार मरंगा थाना के द्वारा मोटरसाइकिल चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई कर सघन छापेमारी करते हुए चोरी की तीन(03)मोटरसाइकिल के साथ चार(04)कुख्यात अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार की कार्रवाई पूर्णिया पुलिस के द्वारा लगातार जारी रहेगी।



Post a Comment