Top News

अक्षय तृतीया पर विहिप बजरंगदल दुर्गावाहिनी द्वारा कार्यक्रम आयोजित

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

शनिवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विहिप बजरंगदल दुर्गावाहिनी पूर्णियां की कार्यकर्ताओं ने रामबाग आदर्श नगर में लोगों को शर्वत पिलाया एवं अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी! कार्यक्रम का नेतृत्व विहिप नगर अध्यक्ष श्री विनित भदोरिया ने किया! इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद् जिला उपाध्यक्ष श्री ब्रजभूषण सिंह की अध्यक्षता में विनित भदोरिया के निवास पर बैठक आयोजित किया गया! जिला अध्यक्ष श्री पवन कुमार पोद्दार  ने अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डाला! जिला अध्यक्ष के निर्देश पर नगर दुर्गावाहिनी संयोजिका नीतू कुमारी ने प्रभात कालोनी मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी इकाई गठित करते हुए श्रीमती मधु भारती को प्रभात कालोनी मातृशक्ति प्रमुख का दायित्व प्रदान किया ! पार्वती कुमारी को दुर्गा वाहिनी संयोजिका एवं काजल कुमारी को सह संयोजिका प्रभात कालोनी इकाई का दायित्व प्रदान किया


कृष्णा देवी को रामबाग मातृशक्ति प्रमुख एवं ईना देवी तथा आरती चौधरी को मातृशक्ति सह प्रमुख का दायित्व प्रदान किया! रामबाग इकाई दुर्गा वाहिनी संयोजिका का दायित्व निर्जना कुमारी एवं सह संयोजिका का दायित्व सृष्टि कुमारी तथा नन्दनी कुमारी को प्रदान किया! ऊं के उच्चारण से दायित्वों की सम्पुष्टि किया गया! सभी नव दायित्वान माता, बहनों ने निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन का वचन लिया! इस बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष श्री पवन कुमार पोद्दार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को संस्कारित करना और आर्थिक रूप से सफल बनाने के लिए सेवा कार्य जरूरी है! जिला अध्यक्ष ने घोषणा किया कि रामबाग एवं प्रभात कालोनी में एक एक सिलाई कटाई प्रशिक्षण केन्द्र निशुल्क खोला जाएगा जहां मां बहनों को प्रत्येक दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का कर्तल ध्वनि से स्वागत किया! इस बैठक एवं कार्यक्रम में जिला धर्म प्रसार प्रमुख श्री जितेन्द्र सिंह मुकुंद, नगर अध्यक्ष श्री विनित भदोरिया, उपाध्यक्ष श्री निलाभरंजन झा, जिला सह संयोजक श्री अमित बाबा, नगर सेवा प्रमुख श्री अमित कुमार साह, नगर सह संयोजक श्री अविनाश कुमार, नगर कार्यकर्ता श्री मृत्युंजय महान, रामबाग संयोजक श्री मुकेश कुमार भगत, चंदन राज, पूजन कुमार, विकास,मानव कुमार, बिट्टू कुमार, आनंद कुमार,सांतनू सिंह, राहुल कुमार, ठाकुर सोनू सिंह,आशिष, कपिल देव, सक्षम भदोरिया, मातृ शक्ति की मधु कुमारी,नितु कुमारी, पार्वती, खुशबू, काजल,जानू, निर्जला, सृष्टि कुमारी, अंजलि कुमारी मातृशक्ति की ईना देवी, आरती देवी, कृष्णा देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे!

Post a Comment

Previous Post Next Post