Top News

पूर्व मंत्री ने किया ईद मिलन समारोह का आयोजन शामिल हुए सैकड़ों लोग

बायसी/मनोज कुमार 

शनिवार को ईद की नमाज के बाद बायसी एवं डगरूआ के 35 पंचायत के सैकड़ों लोगों ने पूर्व मंत्री हाजी सुबहान के निज निवास चरैया पहुंचकर ईद मिलन समारोह में शामिल हुए। बताते चलें बायसी पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री हाजी अब्दुस सुबहान प्रति वर्ष ईद मिलन समारोह का आयोजन करते है,  जिसमें सभी जाति समुदाय के बायसी एवं डगरूआ के आम अवाम, पार्टी के कार्यकर्ता ने भाग लेते है




वही सभी एक दूसरे से गले मिलकर आपसी प्रेम और भाईचारे को बरकरार रखने की बातें कही तथा क्षेत्र की अमन-चैन की सभी ने दुवाएं मांगी और एक छत के नीचे मिलकर सेवइयां मिठाई खाकर रिश्ते को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अबू जफर,अबू बकर गुलाम गौस, शबनूर

जबीह हसन, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि ललित यादव, जावेद इकबाल, छोटा हाजी, समिति प्रत्याशी इजहार आलम,बाबुल,दिनार, बबलू, कृत्यानंद यादव कुंदन कुमार आदि शामिल रहे। साथ ही प्रशासन की ओर से एसआई हलधर प्रसाद और उनकी टीम भी पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे।

Post a Comment

Previous Post Next Post