Top News

भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ ने सुनी मन की बात

धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: शनिवार को धमदाहा भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार राघवेंद्र उर्फ बोनी सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य रुप से जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ श्री कुमार हरे कृष्ण बैठक में मुख्य रूप से मौजूद हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के द्वारा आगामी 30 अप्रैल को होने वाला कार्यक्रम मन की बात को धमदाहा मंडल के सभी शक्ति केंद्रों के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को निश्चित समय दिन के 11:00 बजे सभी बूथ अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ता एवं सभी जनता जनार्दन ओं के साथ मिलकर 


प्रधानमंत्री जी के मन की बात को ध्यान पूर्वक सुने और साथ ही कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास को जन-जन तक पहुंचाने में सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता की सेवा में तत्परता के साथ लग जाए ताकि प्रत्येक भाजपाइयों में जनता की सेवा एवं राष्ट्रप्रेम का एक अनोखा दृश्य दिखाई दे। बैठक में धमदाहा मंडल के मंडल अध्यक्ष कुमार कुमार राघवेंद्र उर्फ बोनी सिंह 

किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सह ग्राम पंचायत बिशनपुर उप मुखिया दीपक कुमार सिंह ,शक्ति केंद्र प्रभारी सुभाष गोस्वामी ,शक्ति केंद्र प्रभारी भोला साह,बूथ अध्य्क्ष कुंदन मेहता,बूथ अध्य्क्ष अविनाश कुमार,अतिपिछड़ा मंच मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रभाकर ठाकुर,रामदेव मेहता,दमगड़ा शक्तिकेन्द्र प्रमुख,छोटेलाल महतो मंडल उपाध्यक्ष ,अशोक रॉय बूथ अध्य्क्ष,आशीष कुमार बूथ अध्य्क्ष,दयानंद साह महामंत्री दमगड़ा आदि अनेकों कार्येकर्ता बैठक में मौजूद दिखे।

Post a Comment

Previous Post Next Post