पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव
पूर्णिया : रूपौली प्रखंड में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।गत शुक्रवारकी देर शाम सूर्य ढलते ही जब चांद का दीदार हुआ तो मस्जिद से शनिवार को ईद मनाने की घोषणा की गई ।यह सुनते ही एक माह से रोजा रख रहे रोजेदारों ने पूरे महीने रोजा कबूल करने के लिए ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया ।उसके बाद से ही लोग ईद की तैयारी में जुट गए ।सेवई ,चीनी ,फल और दूध के इंतजाम में लोग बाजारों की तरफ रुख किया।शनिवार की सुबह से ही लोग ईद की नमाज अदा करने की तैयारी में जुट गए ।ईद की नमाज अदा करने के लिए पूरे ईदगाह परिसर की साफ -सफाई कर दुल्हन की तरह सजाया गया था
जैसे ही मस्जिद से ईदगाह के लिए निकलने का एलान हुआ लोग अपने -अपने घरों से नए कपड़े पहन अपने परिजनों को लेकर हंसते खिल खिलाते निकल गए ।मस्जिद के इमाम के द्वारा ईद की नमाज अदा करवाई गई ।उसके बाद बूढ़े ,बच्चे ,युवा सभी वर्षो से आपसी गिलवे ,शिकवे भूला कर आपस मे गले मिल कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी ।उसके बाद लोग ईदगाह से अपनी घरों की तरफ निकल गए ।पूरे दिन लोग एक दूसरे के घर पहुँच आपस मे गले मिल ईद का मुबारकबाद दिया
और सेवई खा कर वर्षो से आपस में फैले जहर को सेवई के मिठास में घोल कर समाप्त कर एक दूसरे को गले लगाते दिखे । ईद को लेकर प्रशासनिक ब्यवस्था चाक - चौबंद :प्रखंड के बांकी ,चपहरी ,बसगढा ,अंझड़ी ,आझोंकोपा ,दरगहा ,मोहनपुर ,बेला प्रसादी ,झलाड़ी ,छर्रापट्टी ,इस्लामपुर डोभा सहित दर्जनों जगह के ईदगाह पर दंडाधिकारी की उपस्थिति में सशक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी वही सभी थाने की पुलिस सुबह से ही गश्त लगा कर उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर बनाए हुई दिखी ।



Post a Comment