Top News

कोढ़ा अस्पताल में नहीं है स्ट्रेचर जमीन पर लेटे रहते है मरीज, एम्बुलेंस से ढ़ोया जाता है सामान



कोढ़ा/शंभु कुमार 

कटिहार: कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर चरखी मोड़ के समीप एक बाइक चालक ने मवेशी पालक को ठोकर मार दी। जिसमें मवेशी पालक एवं बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा जख्मी को इलाज हेतु ऑटो से कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं रहने के कारण ग्रामीणों के द्वारा जख्मी को उतार कर जमीन पर रख दिया।


वहीं काफी देर जमीन पर पड़े रहने के बाद परिजन के अस्पताल पहुँचने पर उसे किसी तरह उठाकर अस्पताल के अंदर ले जाया गया। वहीं कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एम्बुलेंस मरीजों को ढ़ोने के बजाय समान ढ़ोने के काम मे आ रहा है। लोगो का कहना है कि एंबुलेंस घटना हो जाने के बाद भी समय पर नहीं पहुंच पाती है।  वहीं दुर्घटना के संबंध में बताया खेरिया दिशा से एक पशुपालक मैनुल हक उम्र 30 वर्ष ग्राम चरखी भैंस खरीद कर आ रहे थे और विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक चालक मोहम्मद शरीफ ग्राम नकीपुर सिमरिया करमू टोला आ रहे थे और बाइक चालक अनियंत्रित होकर पशुपालक को ठोकर मार दी। जिसमें बाइक चालक व पशुपालक दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मी को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया जहां जख्मी का इलाज चल रहा है।

वहीं एंबुलेंस के सवाल पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित आर्य ने बताया कि वह पुरानी अस्पताल में चल रही बैठक में शामिल थे। उसे इस बात की जानकारी नहीं है।  उन्होंने कहा कि वे इस मामले की जांच करेंगे और दोषी एंबुलेंस ड्राइवर एवं स्वास्थ्य कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी करने की बात कही।

Post a Comment

Previous Post Next Post