Top News

हे अल्लाह हमारे मुल्क में अमन चैन का बरकत हो।

मुरलीगंज संवाददाता 

ईद पर्व के अवसर पर नगर सहित प्रखंड क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईदगाह पर रोजदारों ने नमाज अता कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई। ईदगाह स्थल पर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा कर्मी तैनात थे। जनप्रतिनिधियों आमलोगों ने एक दूसरे से गले मिल ईद की बधाई दी। नगर पंचायत वार्ड 1 काशीपुर ईदगाह पर शनिवार को साढ़े आठ बजे नमाज अता किया गया। नमाजियों के साथ बच्चे बूढ़े और नौजवानों की भीड़ उमड़ी रही


ईदगाह में सुबह से ही उत्साह का माहौल बना था। नगर प्रशासन के द्वारा मस्जिद चौक से ईदगाह मार्ग तक साफ सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव कराया गया था। नमाजियों सहित आमलोगों के लिए शर्बत की व्यवस्था भी देखने को मिला

मजिस्ट्रेट में बीडीओ अनिल कुमार, सीओ मुकेश कुमार सिंह और पुलिस पदाधिकारी भरत सिंह दल बल के साथ मौजूद थे। नपं मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि, उपमुख्य पार्षद आनंद कुमार उर्फ श्याम ठाकुर, पूर्व मुख्य पार्षद श्वेतकमल बौआ, पार्षद उदय चौधरी, शंकर रजक ने रोजेदारों को ईद बधाई दिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post