मुरलीगंज संवाददाता
रजनी पंचायत में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अनिता कुमारी ने की। पंचायत के 18 वार्ड के लिए 42 स्वच्छता कर्मी लगाए गए हैं। जिसमें एक ई-रिक्शा और डोर टू डोर कचरा संग्रह के लिए 18 पैदल रिक्शा है। कार्यक्रम में डीएम विजय प्रकाश मीना, डीडीसी नितिन कुमार सिंह, मुखिया अनिता कुमारी, एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा, डीसीएलआर सुजीत कुमार, डीपीओ मनरेगा अखोड़ी मणी, डीसी ऋषि कुमार के द्वारा कुछ परिवारों के कचरा संग्रह डस्टबिन प्रदान किया गया
साथ हीं हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शा और पैदल रिक्शा को विभिन्न वार्डों के लिए रवाना किया। वही डीएम और अन्य पदाधिकारियों के द्वारा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर वृक्षारोपण किया गया। डीएम विजय प्रकाश मीना ने लोगों संबोधित करते हुए कहा कि हमारा घर और आस पास स्वच्छ सुन्दर तब संभव होगा, जब हम अपनी जबावदेही और जिम्मेदारी को समझेंगे। लोहिया स्वच्छ बिहार के द्वितीय चरण अभियान को सफल बनाने में समाजिक सहयोग अतिआवश्यक है। डीडीसी ने कहा कि प्रत्येक परिवार को हरा और नीले रंग का डस्टबिन उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें अलग-अलग डस्टबिन में सुखा और गीला कचरा संग्रह करना है
और जब स्वच्छता कर्मी पहुंचे तो घर के कचरा दे देना है। इस दौरान पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने भी साफ सफाई स्वच्छता को लेकर अपनी बातें रखी।इससे पूर्व डीएम व पदाधिकारी को पुष्प गुंछ और शाॅल से सम्मानित किया गया। मौके पर बीडीओ अनिल कुमार, बीपीआरओ राजकुमार सिंह, आरओ विजय प्रताप सिंह, पीओ भोला दास, पूर्व मुखिया रेशमलाल दास, सरपंच रंजू देवी, पंसस मनीका कुमारी, रेणु देवी, राजीव राजा, स्वच्छता पर्यवेक्षक पंकज कुमार सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया और आमलोग मौजूद थे।



Post a Comment