Top News

पत्नी की हत्या कर पति सहित ससुराल वाले फरार

पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़

जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के रामनगर परसाई मलिक पंचायत के जीवनपुर वार्ड संख्या 2 में विवाहिता का घर के अंदर क्षत-विक्षत शव मिला। मृतका का नाम जूबी खातून अररिया जिले के भरगामा वार्ड संख्या 2 का निवासी है


2 साल पहले मृतका की सगाई रामनगर परसाहि मिलीक पंचायत के जीवछपुर पूर्व वार्ड संख्या दो निवासी मोहम्मद मुबारक के साथ हुई थी। घटना के बाद मृतक का पति और ससुराल वाले फरार बताया जा रहे हैं। मृतका के भाई ने बताया कि पति के द्वारा धारदार हथियार से बहन की हत्या की गई है

इस बाबत मृतका के पति पर धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाते हुए बनमनखी में मामला दर्ज करवाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post