Top News

प्रखंड क्षेत्र में ईद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

बैसा/इमरान आलम

पूर्णियाँ: बैसा प्रखंड क्षेत्र में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाया गया। शुक्रवार को चांद का दीदार होते ही ईद की खुशियों में लोग सराबोर होने लगे। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।शनिवार को अहले सुबह ही लोगों ने स्नान कर नए कपड़े पहन ईदगाह की ओर रवाना हुए। नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया


रौटा मरकज में नमाज कमिटी द्वारा ईद की नमाज को लेकर आवश्यक व्यवस्था की गई थी। सुबह नौ बजे हाजी सैदुर्रहमान के नेतृत्व में लोगों ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की। ईद की नमाज अदा करने लोगों की भीड़ उमड़ी। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अतीक अहमद, एआईएमआईएम प्रदेश महासचिव हाजी नाहीद गनी, समाज सेवी जमीर अनवर , प्रेम भगत, जय कुमार भगत,  आदि ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की शुभकामना दी

रौटा, शीशाबाड़ी, सिंघाड़ी, मलहारा, पांकी, पलसबाड़ी, सहित अन्य ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। ईद को लेकर प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सीओ राज नारायण राजा, बी डी ओ गुलजारी कुमार पंडित, रौटा थाना अध्यक्ष जितेन्द्र राणा, अनगढ़ थानाध्यक्ष पृथ्वी पासवान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मुस्तैद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post