Top News

ईद पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

मुरलीगंज संवाददाता 

ईद पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार को थाना परिसर में एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पर्व को आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा और एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने कहा कि पर्व के मौके पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले कोई भी हो बख्से नही जाएंगे


आपसी सद्भाव के साथ ईद पर्व मनाने की बात कही गई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों को पूर्ण शराबबंदी को लेकर लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। वही जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों ने नवपदास्थापित एसडीएम से परिचित हुए। शहर की समस्यायों से भी अवगत कराया

मौके नपं मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि, सीओ मुकेश कुमार सिंह, आरओ विजय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, पूर्व मुख्य पार्षद श्वेत कमल बौआ,पार्षद जगदीश साह, मो रईस, उदय चौधरी, विकास यादव, गोलडु यादव, ब्रजेश यादव, पवन यादव, सुजीत कुमार शास्त्री, गजेंद्र पासवान, विनोद मंडल, दयानंद शर्मा, दिलीप खान,राजीव जायसवाल सहित दर्जनो लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post