Top News

स्टेशन परिसर में सवारी बैठाने को दो टेम्पो चालक के बीच मारपीट,

मुरलीगंज संवाददाता 

रेलवे स्टेशन पर टेम्पो में सवारी बैठाने को लेकर गुरुवार को दो टेम्पो चालकों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। दोनो के बीच पहले आपस में कहासुनी गाली गलौज और मारपीट हुई। इसके बाद दोनो टेम्पो चालक अपने अपने करीबियों को फोन से बुलाया और दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गया


जिसमें दोनों पक्ष से लगभग 20 लोगों के जख्मी होने की बात कही गई। दोनो पक्षों के घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। डाॅ मुकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद लगभग लोगों को सदर अस्पताल रेफर किया। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा था। बताया गया कि नगर पंचायत वार्ड 14 के रूपेश कुमार पासवान और नपं वार्ड 11 के सिको पासवान के बीच अपने अपने टेम्पो पर सवारी बैठाने को लेकर कहासुनी, गाली गलौज और मारपीट हुई

दोनों अपने अपने पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी देकर बुलाया। उसके बाद दोनो तरफ से लाठी, रड से जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें दोनों पक्ष के लगभग 20 लोग घायल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post