Top News

1942 भारत छोड़ो आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानी का निधन।

मुरलीगंज संवाददाता 

भारत छोड़ो आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानी रहे दिग्घी गाँव निवासी रामेश्वर प्रसाद सिंह (102) वर्ष की बुधवार को निधन हो गया। गुरुवार की सुबह सम्मान पूर्वक स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया गया। बताया गया कि रामेश्वर प्रसाद सिंह अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ शुरू हुए भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल थे


जानकारी होने पर बीडीओ अनिल कुमार, सीओ मुकेश कुमार सिंह, आरओ विजय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल दिग्घी उनके आवास पर पहुंचे। पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। बीडीओ अनिल कुमार ने कहा कि स्वतंत्रा सेनानी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है

सीओ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने अहम जिम्मेदारी निभाई। जिसके बदौलत आज आजाद देश में हम रह रहे, ऐसे स्वतंत्रा सेनानियों को हम नमन करते हैं। इस दौरान मुखिया विकास पासवान, पंसस प्रतिनिधि यादव उमेश कुमार सहित जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post