बी.कोठी/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: बी.कोठी प्रखंड के लतराहा पंचायत के मुखिया सीता देवी द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत के सभी पंचायत कर्मी और वार्ड सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें पंचायत में हुए कार्यो की समीक्षा की गई, साथ ही नए योजनाओं पर चर्चा की गई
वहीं पंचायत में हुए 2 वर्षो के व्यय की संपुष्टि की गई। मुखिया सीता देवी ने पंचायत कर्मी को पिछले 2 वर्षो का अपना अपना लेखा जोखा लिखित रूप में प्रिंट आउट देने को कहा।बैठक में रोजगार सेवक, पंचायत सचिव,आवास सहायक, कार्यपालक, तथा पंचायत के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे।


Post a Comment