Top News

मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को किया सम्मानित



पटना/सिटी हलचल न्यूज़

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के तीन पदाधिकारियों को पटना महानगर में मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू एवं पदाधिकारियों द्वारा भाजपा प्रदेश मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में सम्मानित किया गया


उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू ने बताया की शैलेंद्र श्रीवास्तव सोनू जी को चिरैयाटाड़ मंडल, अखिलेश कुमार लुलन जी को गौतम बुद्ध मंडल, सुमित कुमार श्रीवास्तव को कंकड़बाग उत्तर मंडल का अध्यक्ष  पटना महानगर के अध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार द्वारा बनाया गया है। श्री राजू ने कहा की ये सभी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वाह ये सभी पूरे निष्ठा के साथ करेंगे


साथ ही साथ श्री राजू ने कहा की इन लोगों के मंडल अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती प्रदान होगी जिसका फायदा पार्टी को आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में मिलेगा।उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ राजीव रंजन यादव, आनंद सिन्हा, आनंद मिश्रा, विकास सिंह, कंचन कुमारी, रेणु कुमारी, भोला थापा, सुमित झा, इंद्रजीत कुमार, सुशील कुमार, संजीव यादव, जयराज चौधरी, मदन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post