धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही कोविड-19 के केश लगातार बढ़ने लगा है. अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में अब तक हुए जांच में क्षेत्र के 6 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए है. इस संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ मनोज कुमार ने बताया कि विगत सप्ताह एंटीजन टेस्ट के दौरान 3 लोगों कोविड- पॉजिटिव पाया गया था जबकि बुधवार को हुए टेस्ट में तीन और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं
इस प्रकार अब तक हुए जांच में कुल 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा के द्वारा पॉजिटिव पाए गए लोगों के परिवार को ट्रेस कर कांटेक्ट किया जा रहा है. तो उन लोगों का भी टेस्ट करवाने का प्रयास में अस्पताल कर्मी जुट गए हैं। हालांकि अभी तक टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए सभी छह व्यक्ति का आरटी पीसीआर टेस्ट कराने के लिए भेजा जा रहा है. तो ऐतिहातन सभी छह लोगों को आवश्यक दवा देकर आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई है. हालांकि कोविड-19 की तैयारी को लेकर अनुमंडल अस्पताल धमदाहा में दो कमरे का 12 बेड वाला आइसोलेशन वार्ड अनुमंडलीय अस्पताल से बनाया गया है
जिन क्षेत्र के लोग को भी टेस्ट के दौरान पॉजिटिव पाए गए हैं उन सभी गांव एवं उस घर के आसपास में सैनिटाइजेशन करने की व्यवस्था की जा रही है. तो पॉजिटिव पाए गए लोगों को ऐतिहातन लोगों से नहीं मिलने की मनाही की गई है. हालांकि अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम एवं बदन दर्द की शिकायत लेकर ओपीडी में आने वाले सभी व्यक्ति कार एंटीजन टेस्ट करवाया जा रहा है।



Post a Comment