पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
आज गुरुवार को प्रभारी जिलाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री केडी प्रौज्ज्वल की अध्यक्षता में ईद पर्व एवं परशुराम जयंती को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आहूत की गई।इस बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्णिया तथा संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी एवं दोनों समुदाय के अतिथि गाण और अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारिगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को बताया गया कि 22 और 23 अप्रैल को ईद-उल-फित्र त्यौहार मनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।ऐसी स्थिति में पूरे सतर्कता एवं सजगता के साथ आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं
ईद उल फितर एवं पशुराम जयंती के संबंध में अब तक किए गए तैयारियों का अनुमंडल वार गहन समीक्षा के दौरान सभी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शांति समिति की बैठक संपन्न कर ली गई है। सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रतिनियुक्त की गई है।शांतिपूर्ण माहौल में ईद मनाया जाता रहा है। ईद के पूर्व संध्या पर बाजार में भीड़ के मद्देनजर सघन पुलिस गश्ती की जाएगी एवं भीड़भाड़ वाले ईदगाहों के आसपास ट्रैफिक डायवर्सन किया जाएगा।सदस्यों ने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार का सांप्रदायिक तनाव नहीं होगा और हमलोग राजी खुशी एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएंगे। ईद के दिन सुबह 6:00 से 7:30 के बीच नमाज अदा की जाएगी। पूर्व की तरह इस वर्ष भी शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के रूप में त्यौहार मनाया जाएगा।दोनों समुदाय के सदस्यों ने कहा कि हम सब एक हैं और एक दूसरे के घर जाकर गले मिलते हैं और सेवइयां खाते हैं।शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन भी चौकस रहता है।शांति समिति के सदस्यों ने विभिन्न सुझाव भी प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किये।जिस पर पहल करने का प्रभारी जिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया
उन्होंने बैठक में आए शांति समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।नगर निगम पूर्णिया के सिटी मैनेजर को निर्देश दिया गया कि मस्जिद एवं मंदिर के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।परशुराम जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा 12:30 बजे अपराहन से निकाला जाएगा। कड़कती धूप एवं लू के मद्देनजर सिविल सर्जन को ओआरएस एवं आवश्यक दवाइयों के साथ तथा मेडिकल टीम लगाने का निर्देश दिया गया।जिला शांति समिति की बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों से अपील किया गया कि निर्धारित समय पर ईद एवं परशुराम जयंती शोभायात्रा निकालेंगे।ईद एवं परशुराम जयंती के अवसर पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में वरीय पदाधिकारी तथा जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करेंगे। ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किया जा सके।कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया गया कि ईद के अवसर पर बिजली बाधित नहीं हो इसे सुनिश्चित करेंगे।



Post a Comment