अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड क्षेत्र के बड़ा ईदगाह पंचायत अन्तर्गत मदरसा प्रांगण में सांसद डॉ जावेद आजाद द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से लेकर काग्रेंस कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने इफ्तार पार्टी में भाग लिया। इफ्तार पार्टी अमौर विधानसभा के बीच सेंटर होने के कारण उन्होंने बड़ाईदगाह मदरसा में इफ्तार पार्टी दिया ।ताकि सभी लोग भाग ले सके। इफ्तार पार्टी करने से पहले खुदा का इबादत कर क्षेत्र के अमन-चैन एवं भाईचारा का दुआ मांगी। डॉक्टर जावेद आजाद ने लोगों से ईद के दिन भाईचारा के साथ एक दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र मे एक दूसरे के पर्व में साथ होकर एवं शरीक होकर लोक पर्व को मनाते हैं। यह कम खुशी बात नहीं है
यह क्षेत्र गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल देखने को मिलती है। यह क्षेत्र मे सदैव भाईचारे कायम रहता है। इफ्तार पार्टी सभी जाति के लोगों ने भाग लिया,रोजेदारों को इफ्तार कराना बहुत ही नेक काम है। सामूहिक इफ्तार से आपसी प्रेम बढ़ता है। गरीब व अमीर बिना भेदभाव के एक-दूसरे के साथ रोजा खोलते हैं। उन्होंने कहा कि माहे रमजान रहमत, बरकत का संदेश है। एक-दूजे के प्रति मोहब्बत और भाईचारा बढ़ता है रोजा रखने का मकसद स्वयं के अंदर झांकने का मौका होता है। वह अपनी बुराइयों को दूर करता है और एक नेक इंसान बनने के लिए इबादत करता है। नेक बंदों पर ही रब की रहमत और बरकत होती है। दावत-ए-इफ्तार पार्टी में हिन्दु - मुस्लिम भाईयों का परस्पर एक-साथ बैठकर इफ्तार करना और एक-दूजे की भावनाओं को समझना और सुख-दुःख में बराबर शरीक होना इंसानियत का पैगाम देता है
और साम्प्रदायिक एकता अखंडता को अक्षुणन बनाये रखने की प्रेरणा देता है रमजान-उल-मुबारक का यह पाक महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर होता है। इस तपती धूप व गर्मी में भी रोजेदार अपने रब की इबादत के लिए 15 घंटे रोजा (उपवास) रखते हैं । जो शक्स रोजेदारों को इफ्तार कराते हैं, रब उस शक्स को रोजेदारों के बराबर शबाब अता फरमाते हैं। इस इफ्तार पार्टी मे सांसद डाक्टर जावेद आजाद, मरगबुल हसन मिन्हाज आलम जमशेद आलम मजहर आलम मुखिया अफाक आलम व अन्य मौजूद थे।



Post a Comment