Top News

कोढ़ा नगर पंचायत में भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल पेय जल सेवा केन्द्र का शुभारंभ आज



कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य बजार चौक पर इस तपती धूप से आम राहगीरों को प्यास बुझाने हेतु शीतल पेय जल निशुल्क प्रदान हेतु शीतल पेय जल सेवा केन्द्र का शुभारंभ मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह के द्वारा किया जाएगा ।जिस संबंध में मुख्य पार्षद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तपती धूप में आम जनों के लिए स्वक्ष पिने के पानी के लिए इंतजार न करना पड़े।


इस संबंध में सभी सम्मानित वार्ड पार्षद उप मुख्य पार्षद आज दिन के 10:00 बजे गेराबारी चौक पर नगर पंचायत की ओर से शीतल जल भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल सेवा केंद्र शुभारंभ करने हेतु सुचना दे दी गई है ।जिसमें की इस शुभारंभ कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी उप मुख्य पार्षद रंजना राजन एवं सभी माननीय वार्ड पार्षद की मौजूदगी देखी जा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post