Top News

कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी के नीचे लगी आग, यात्रियो में अफरा तफरी।

मुरलीगंज के दीनापट्टी हाॅल्ट के पास शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी के नीचे अचानक धुआं व आग लगने के बाद अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। 
इसके बाद बोगी में सवार यात्रियों ने कूद कर बाहर निकलने लगे। ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि पटना से पूर्णिया कोर्ट जा रही कोसी एक्सप्रेस के स्लीपर पांच नंबर की बोगी में नीचे से अचानक धुंआ निकलने लगा, पहले यात्रियों ने शोर मचाया की बोगी में आग लग गयी। लेकिन किसी ने ध्यान नही दिया कुछ दूर चलते ही धुंआ आग की लपटें में बदल गयी, ट्रेन रोकी गयी और फिर कर्मियों के द्वारा कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई हताहत नही हुई है। पटना से मुरलीगंज आ रहे यात्री 
मिथिलेश कुमार, रविकांत कुमार, प्रशांत कुमार ने बताया कि मधेपुरा से ट्रेन खुलने के बाद बुधमा के पास भी धुंआ देखा गया। उसके बाद दीनापट्टी हाॅल्ट के पास भीषण धुंआ बोगी के नीचे से निकलने लगी थी। ट्रेन रूकने के बाद रेल कर्मी नीचे लगी आग को बुझाई। स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन खुली। इस बीच कई यात्री वही उतर गए। अचानक आग लगने के बाद अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। दीनापट्टी हाॅल्ट के पास ट्रेन को लगभग पंद्रह से बीस मिनट तक रूकना पड़ा।

Post a Comment

Previous Post Next Post