Top News

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से कुशवाहा समाज में हर्ष- सुनिल सिंह कुशवाहा

मीरगंज- नगर पंचायत मीरगंज अन्तर्गत कुशवाहा टोला बरहकोना में श्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेते ही कुशवाहा समाज में जश्न का माहौल उत्पन्न हो गया। लोगों ने पटाखे एवं अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। वही युवा जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव सुनिल सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी सभी जाति धर्म सबका साथ सबका विकास के राह को अपनाया, उम्मीद है माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी सबका साथ सबका विकास के तहत् कार्य करेंगे। सभी योजनाओं को क्रियान्वयन समय पर करेंगे। युवाओं को भी काफी उम्मीदें उनसे जुड़ी हुई है। खासकर सभी समाज के युवा वर्ग उत्साहित नजर आए।वहीं सुनील सिंह कुशवाहा  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी एवं विजेन्द्र प्रसाद यादव को बधाई दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post