Top News

शराब पीने के आरोप में चार लोगो को पकड़कर भेजा गया जेल

बैसा (पूर्णियां) अनगढ़ पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान  की गई। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के नारायण चौक पर शराब पीकर  नशे की हालत में चार लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में - चंदन कुमार उम्र करीब 26 वर्ष ,पिता - प्रेम लाल ऋषि, एवं सुनील कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पिता -राम प्रसाद ऋषिदेव एवं सुभान आलम उम्र करीब 20 वर्ष पे०-अतावुल एवं सोनु कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता -लालचन ऋषि चारों सा०- चंदवार कोल्हा वार्ड न0-04 थाना अनगढ़ जिला पूर्णियाँ शामिल है।
गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई। जांच में सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अनगढ़ थाना क्षेत्र में देसी और विदेशी शराब की तस्करी तथा शराब सेवन के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। छापेमारी दल में मुख्य रूप से स अनि सजमुल हसन सहित पुलिस बल मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post