पूर्णिया/बिहार : पूर्णिया के रूपौली प्रखण्ड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय बिरौली बाजार के प्रांगण में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली के सौजन्य से सृष्टि डेवलेपमेंट फाउंडेशन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 65दिन पूर्व काउंटडाउन योगोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी (प्रभार) अरविन्द कुमार, भारतीय जनता पार्टी रूपौली के मुख्य मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साह, रूपौली जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबन्धक शुभेंदु विकास कर, ब्रह्मकुमारीज राजयोग अध्यात्म संस्थान के बी. के. प्रभा बहन, विद्यालय के प्रधानाध्यक सुनीत कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक डॉ. सुधांशु कुमार के दिशा निर्देशन में उपस्थित करीब 700 की संख्या में विद्यालयी छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को सूक्ष्म आसन, कटि आसन, त्रिकोण आसन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, स्कन्ध आसन, ग्रीवा चालन, शशकासन सहित ज्ञान मुद्रा, अनुलोम-विलोम, कपाल भाती, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए इससे होने वाले लाभ को भी सविस्तार बताया तथा इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल कर बिना आर्थिक क्षति से खुद को स्वस्थ रखने की अपील की गई.
साथ ही उपस्थित विशाल की संख्या में छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं हैबिल्ड द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800 315 7008 पर मिस्ड कॉल कर जुड़े तत्पश्चात योग प्रशिक्षकों द्वारा 14 दिन के फ्री ऑनलाइन योग प्रशिक्षण दिया जाएगा.
कार्यक्रम के अगली कड़ी में आए हुए अतिथि को अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया.
मौके पर रूपौली के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि योग के द्वारा शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखा जा सकता है. भाजपा रूपौली मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री के सराहनीय प्रयास से पूरे विश्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है जो जन जन को आरोग्य प्रदान करने में काफी कारगर प्रयास है. ब्रह्मकुमारीज राजयोग अध्यात्म केंद्र के बी.के. प्रभा बहन ने कहा कि आज के परिवेश में प्रत्येक व्यक्ति को राजयोग से जुड़ने की आवश्यकता है. नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन कुमार मंडल ने कहा कि योग हर व्यक्ति को करना चाहिए इससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है. इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों की काफी प्रसन्नता व्यक्त की.
वहीं कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विद्यालय में सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए योग नामक कार्यशाला आयोजित किया गया. इस कार्यशाला में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनीत कुमार, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय कुमार जयसवाल, शिक्षक मो. रियाज, गणेश कुमार पासवान, रीना कुमारी, अंशु प्रिया, इंस्टिच्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइन्स के निदेशक डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी, डॉ. पुष्पराज कुमार, डॉ. सुधांशु कुमार के द्वारा योग जन जागरूकता लेख प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत की गई.
Post a Comment