कुरसेला नगर पंचायत कार्यालय में पदस्थापित सात कर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और सरकारी कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में एक कर्मी एक मोबाइल से अन्य कर्मियों का एक-एक कर वीडियो बनाते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह रील कार्यालय परिसर में ही कार्य के दौरान बनाई गई है। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया।वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि कार्यालय समय में इस तरह की गतिविधियां सरकारी कार्यों की अनदेखी को दर्शाती हैं, जिससे आम जनता के काम प्रभावित हो सकते हैं।सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि सिटी हलचल अखबार नहीं करता है, लेकिन यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही इस संबंध में कुर्सेला नगर पंचायत प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि वीडियो की सत्यता जांच की जा रही है। वहीं अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और आगे क्या कार्रवाई होती है।
कुरसेला नगर पंचायत कार्यालय में कर्मियों की रील वायरल, कार्यशैली पर उठे सवाल
Cityhalchal News
0
Post a Comment