Top News

बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 


पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

कैलाश सत्यार्थी की संस्था बचपन बचाओ द्वारा पूर्णिया में मानव दुर्व्यवहार पर हितधारकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।  मौके पर पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक आमीर जावेद ,कैलाश सत्यार्थी संस्था के प्रशिक्षक कविता सुरभी के साथ साथ पूर्णिया पुलिस ,सी डब्लू सी और चाइल्ड लाइन के सदस्य मौजूद थे


एक दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में बाल अपराध,बाल मजदूरी और बाल संरक्षण के अलावे ह्यूमेन ट्रेफिकिंग और पॉक्सो एक्ट जैसे विषय पर प्रशिक्षण दिए गए। मौके पर पूर्णिया पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद ने बताया कि सीमांचल का इलाका बाल मजदूरी का सबसे बड़ा सोर्स है यही कारण है कि प्रशिक्षण की शुरुआत बिहार में पूर्णिया से की गई है

उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से पुलिस के साथ साथ बाल संरक्षण से जुड़े लोग कानूनी पहलुओ को बेहतर तरीके से जान सकेंगे और बाल संरक्षण की दिशा में अच्छा काम करेंगे। वही कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन की प्रशिक्षक कविता सुरभी ने बताया कि  बिहार बच्चों की ट्रैकिंग का बहुत बड़ा  एरिया है ऐसे में ट्रैफिकिंग को रोकने और ट्रैफिकिंग होने की स्थिति में बच्चों के पुनर्वास की व्यवस्था करने और कानूनी पहलुओ को जानने की जरूरत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post