Top News

आमगाछी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन योजनाओं पर चर्चा

अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड क्षेत्र के आमगाछी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुखिया सनव्वर आलम द्वारा किया गया। जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज मंत्रालय हर वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन 73वां संविधान संशोधन लागू हुआ था


राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर ग्राम सभा में मुखिया सनव्वर आलम द्वारा विभिन्न योजना में विचार विमर्श किया गया।बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि बिहार सरकार निर्देश के आलोक मे मिशन अंत्योदय सर्वे से संबंधित एकत्रित आंकड़ों के सत्यापन एवं पंचायत विकास योजना करने पर विशेष बल दिया गया

ग्राम सभा में पूर्व में लिए गए प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही कई अन्य योजना के संबंध में भी ग्राम सभा में लोगों को विस्तृत जानकारी भी दी गई। ग्राम सभा बैठक में मुखिया सनोवर आलम, पंचायत के सभी गणमान्य लोग एवं वार्ड सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post