Top News

अब घर बैठे दवा मंगवाए वो भी 20% छूट में, खुल गया ब्लूमेडिक्स

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ के लाइन बाजार मे मैक्स 7 के समीप ब्लूमेडिक्स दवा दुकान का आज भव्य शुभारंभ हुआ। नए प्रतिष्ठान का सांसद संतोष कुशवाहा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।आपको बता दे कि ब्लूमेडिक्स दवा दुकान की खासियत यह है कि यहाँ प्रिंट रेट से 20% कम दामों में दवा मिलती है। साथ ही यह लोगों को दवा की होम डिलीवरी भी करती है


इस मौके पर प्रतिष्ठान के संचालक ने कहा कि पूर्णियाँ जैसे पिछड़े जिले के लोगों के लिए यह दुकान काफी फायदेमंद रहेगा। जहाँ एक तरफ अन्य दुकानों में कोई छूट नहीं मिलती है वही  यहाँ 20% छूट से गरीबों को कम से कम घर आने जाने तक का किराया निकल जायेगा


वहीं होम डिलीवरी से बुजुर्गों और महिलाओं को भी फायदा मिलेगा।बता दे कि ब्लूमेडिक्स रिटेल फार्मेसी में बिहार में काफी तेजी से पांव पसार रहा हैं। पूर्णियाँ में यह तीसरा फ्रेंचाइजी है, जो होलसेल के साथ साथ रिटेल बिजनेश भी करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post